Breaking News

Foto

ओम प्रकाश सिंह बनाये गए प्रभारी, SIR को लेकर मीटिंग कल

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बुलाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य एस.आई.आर. (S.I.R.) कार्यों पर चर्चा करना है। यह बैठक सपा कार्यालय, डॉ. लोहिया मुलायम ि भवन, बंशी बाजार, गाजीपुर में होगी।

इसमें जमानियां के विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश सि जो गाजीपुर के प्रभारी भी हैं, विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव ने दी। उन्होंने कहा कि बैठक में वर्तमान और पूर्व सांसद, विधायक, एमएलसी, चेयरमैन, प्रमुख, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला संगठन के पदाधिकारी, राज्य कमेटी सपा के सदस्य और फ्रंटल प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश व राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें