गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा चयनित शोध अधिकारी का नियुक्ति पत्र मिशन रोजगार के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के द्वारा 12 नवनियुक्त सहायक शोध अधिकारियों को सौपा गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम अधिकारी इन सभी को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई दिये। साथ ही साथ उन्हें अपने मूल कार्य में मन लगाकर काम करने की बात कही। जिससे कि आने वाले समय में विभाग की छवि बेहतर हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में 1036 शोध अधिकारियों को सभी जनपद मुख्यालयों पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। जिसके क्रम में आज गाजीपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में 12 चयनित लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह पद पिछले कई सालों से खाली पड़ा हुआ था। जिसके कारण विभाग का डाटा एंट्री, संविदा कर्मचारी या फिर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भरोसे पूरा किया जाता था। बावजूद इसके कुछ न कुछ खामी रह जाया करती थी, लेकिन अब इनकी नियुक्ति हो जाने से डाटा एंट्री में सुधार आएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने बताया कि आज नियुक्ति पत्र प्राप्त किए हुए सभी सहायक शोध अधिकारी जनपद के विभिन्न ब्लाकों पर नियुक्त किए जाएंगे। उनकी नियुक्ति उनके ही ब्लॉकों में होगी ताकि उन्हें कार्य करने में सहूलियत मिल सके। बताते चले की सहायक शोध अधिकारी के रिक्त पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा अंतिम चयन परिणाम 10 जून को घोषित किया गया था। इस कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ रामकुमार ,डॉ मनोज कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह , मिथिलेश सिंह सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






