ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक,देश के रक्षा मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के मौके पर सपा नेता मुकेश यादव ने उन्हें याद करते हुए कहा कि गरीब नेता जी के राजनीति के केन्द्र में था। वह आजीवन समाज से गैरबराबरी समाप्त कर समता मूलक समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे। उनकी संघर्ष गाथा हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। कहा कि मुलायम सिंह जैसे नेता आज भारत की राजनीति में दुर्लभ हो गये है। उनके अंदर संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता थी। उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर हमें समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनके सिद्धांतों और उसूलों को अपने जीवन में आत्मसात कर नेता जी को हमेशा के लिए जीवंत रखने की जरूरत है।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






