गाजीपुर। नवरात्रि की नवमी को पूरे जनपद में दुर्गा पूजा पंडालों में विशेष रौनक देखने को मिली। ऐसे में सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने करंडा क्षेत्र के नारी पचदेवरा, चांडीपुर आदि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित पूजा पंडालो पर पहुंचकर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया और नवमी की पूजा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पूरा पर्व शक्ति की उपासना का पर्व होता है। मां दुर्गा हमारे क्षेत्र समेत पूरे देश का कल्याण करें, यही कामना करता हूं। साथ ही उन्होंने आकर्षक पूजा पंडाल तैयार करवाने वाली आयोजन समिति को बधाई भी दी। इसके अलावा उन्होंने नारी पचदेवरा में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल समिति को 21000 रूपये की आर्थिक मदद भी की। जिसका आयोजको ने आभार व्यक्त किया है। मालूम हो कि राजकुमार पांडेय पिछले कई सालों से लगातार समाज सेवा की मिसाल पेश करते आ रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रम हो या फिर किसी और असहाय, जरूरतमंद की बेटी की शादी हो, इलाज की जरूरत हो, सूचना मिलते ही वह मदद के हाथ तुरंत बढ़ाते रहे हैं, जिसके चलते पूरे क्षेत्र और जनपद में उनकी अलग पहचान बन चुकी है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






