Breaking News

Foto

समर्पण दिवस के रूप में मनी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें पंडित दीनदयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन माइक्रो डोनेशन के माध्यम से पार्टी फंड में योगदान भी दिया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में मिश्र बाजार तिराहे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंडित दीनदयाल के समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सपने को साकार कर रहे हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने पंडित दीनदयाल को गरीबों और दलितों की आवाज बताते हुए कहा कि वंचित वर्ग के उत्थान के प्रति उनका समर्पण उनके व्यक्तित्व का प्रमुख अंग था। कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल, प्रीति गुप्ता, साधना राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें