Breaking News

Foto

विश्व प्रसिद्ध नेचुरल्स हेयर एंड ब्यूटी सैलून की श्रृंखला का गाजीपुर में उद्घाटन

गाज़ीपुर। भारत की सबसे बड़ी सैलून श्रृंखला एक कड़ी का भव्य शुभारंभ शनिवार को कचहरी रोड पर हुआ। नेचुरल्स हेयर एंड ब्यूटी सैलून का उदघाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने फीता काटकर किया। मालूम हो कि 'नेचुरल्स' भारत के ब्यूटी क्षेत्र में बड़ा नाम है। नेचुरल्स देश में ही नहीं विदेशों में भी लोगों की पसंद है। गाजीपुर फ्रेंचाइजी के उद्घाटन के दौरान जनपद के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने नेचुरल्स उत्पाद और सर्विसेज की तारीफ की। प्रोपराइटर अविनाश सिंह ने बताया कि भारत ही नहीं विदेशों में भी अपनी खास पहचान रखने वाले नेचुरल्स चेन की एक श्रृंखला आज गाजीपुर में उद्घाटित हुई है। नेचुरल्स भारत की नंबर वन हेयर एवं ब्यूटी सैलून है। इस मौके पर कमलेश सिंह, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें