Breaking News

Foto

मनरेगा महिला कर्मियों ने किया प्रदर्शन, सीएम को भेजा पत्रक

ग़ाज़ीपुर। जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण योजना कार्मिक संघ द्वारा प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय पर हुए धरना प्रदर्शन में मनरेगा महिला मेट शक्ति संगठन तथा मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक भेजा गया। विरोध प्रदर्शन में जमकर नारेबाजी भी की गई। मनरेगा महिला मेट शक्ति संगठन की जिला अध्यक्ष सरस्वती पाठक ने बताया कि महिला मेटो को कार्य स्थल पर कार्य करने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। इसी प्रकार समान कार्य समान वेतन भी मिलना चाहिए। दिए गए पत्रक के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा महिला मेट की दैनिक न्यूनतम मजदूरी 868 रुपए किए जाने की मांग की। इसके साथ ही परिचय पत्र और कार्य निर्वहन के लिए मोबाइल उपलब्ध कराने, महिला कर्मचारियों की तर्ज पर महिला मेट को भी प्रसूतावकाश दिए जाने, मनरेगा निगरानी करने के लिए श्रमिकों के मस्टरोल कॉपी पर महिला मेट का हस्ताक्षर अनिवार्य किए जाने, मनरेगा श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन के बजाय 200 दिन कार्य अवधि बढ़ाने आदि विभिन मांगे उठाई। प्रदर्शन में मुख्य रूप से तारा देवी, रामविलास, सरोज बिंद, अंजलि बिंद, सत्यपाल सिंह, संतोष सिंह, श्रवण कुमार, इंद्रावती आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें