Breaking News

Foto

एसपी ने शहर में किया रूट मार्च, इमामबाड़ा का किया निरीक्षण

गाजीपुर। शबे बारात और महाशिवरात्रि के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बीती देर शाम भारी पुलिस बल के साथ शहर में रूट मार्च किया। एसपी ने विशेश्वरगंज से शुरू होकर कोतवाली, मिश्र बाजार और बरबरहना होते हुए एम.ए.एच. इंटर कॉलेज तक का पैदल गश्त किया। इसके बाद उन्होंने विशेश्वरगंज स्थित इमामबाड़े का निरीक्षण भी किया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। रूट मार्च के दौरान एसपी के साथ पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल और अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें