गाजीपुर। स्वाट, सर्विलांस व थाना नन्दगंज पुलिस टीम द्वारा किन्नर हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि किन्नरों के दो गुटों के आपसी वर्चस्व की रंजिश में बीते दिनों गंगा किन्नर की गोली मारकर हत्या की गई थी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स द्वारा सक्रियता दिखाते हुये दो टीम बनाकर चार आरोपियों को ग्राम रजादी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल सहित पकड़ लिया गया। पकड़े गये सत्यम कुमार के कब्जे से एक देशी तमन्चा बरामद हुआ तथा अजय राम के कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद हुआ। इसके बाद गिरफ्तार आरोपियो की निशानदेही पर घटना में शामिल रानी किन्नर को भी गिरफ्तारी किया गया। पूछताछ में जानकारी हुई कि बिट्टू किन्नर व उसका साथी किशन उर्फ राहुल उर्फ सूरज निवासी वाराणसी का गंगा किन्नर से गाने बजाने व माँगने वाले एरिया को लेकर काफी पुरानी रजिश चल रही थी तथा गगा किन्नर के साथ में रहने वाली रानी किन्नर का गंगा किन्नर से आपस में नहीं बनती थी। योजना के अनुसार ही बिट्टू किन्नर का साथी किशन उर्फ राहुल उर्फ सूरज तथा सत्यम कुमार अपने साथी अजय राम, मिथिलेश यादव, गोपाल राम व एक नाबालिग के साथ मिलकर गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय को बीते रविवार को गोली मारकर हत्या कर दिया गया।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






