गाजीपुर। सुरक्षा की मांग को लेकर पूर्व नौसेना अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। आज भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति से जुड़े पूर्व सैनिक और पूर्व सैन्य अधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने पुलिस कप्तान से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र सौंपा। गाजीपुर के दिलदारनगर के रहने वाले और कारगिल युद्ध समेत कई युद्धों के मेडलों से सम्मानित पूर्व नौसेना अधिकारी सीताराम गुप्ता ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह समाजसेवा से जुड़े हुए हैं। बीते चुनाव में नगर पंचायत दिलदारनगर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रह चुके हैं। कहा कि बीते 25 नवंबर को उनपर जानलेवा हमला हुआ था। प्रार्थना पत्र में पूर्व नौसेना अधिकारी ने बताया कि हमले में उन्हें गंभीर चोटें लगी। मामले में दिलदारनगर थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना देते हुए सुरक्षा प्रदान किए जाने समेत कई मांग की है।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






