Breaking News

Foto

हमे नई और तुम्हे पुरानी, नही चलेगी यह मनमानी..

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिला मुख्यालय स्थित सरजू पाण्डेय पार्क में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया और पुरानी पेंशन बहाली का मांग पत्र सौंपा। परिषद संरक्षक अम्बिका दूबे ने कहा कि राज नेताओ को पुरानी तो कर्मचारियों को शेयर बाजार पर आधारित नई पेंशन योजना थोपना नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के विरुद्ध है। जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि पुरानी पेंशन मूल रूप में बहाल नहीं हुई तो 2027के विधान सभा चुनाव में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। धरना प्रदर्शन एवं विरोध सभा में मुख्य रूप से डिप्लोमा इंजीनियर्स महा संघ, ग्राम बिकास अधिकारी संघ, सिंचाई, संघ, पी डब्लू डी मिनी ऐशो, जल निगम, कृषि, यू पी एजुकेशनल, मिनी ऐशो, विकास भवन कर्मचारी संघ, राजकीय आईटीआई, वन विभाग कर्मचारी, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सहित कई दर्जन कर्मचारियों के संगठन के लोग उपस्थित रहे। धरना सभा को मुख्य रूप से धर्मेंद्र यादव धीरु, मनोज यादव, बिनित राय, चंदन वर्मा, वकील कुमार बिंद, जितेंद्र पाण्डेय, सुभाष सिंह, जमुना यादव, अश्वनी सिंह, अखिलेश राय, अंतू आदि ने संबोधित किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें