Breaking News

Foto

घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, जमानिया विधायक ने दिया अर्ध्य

गाज़ीपुर। पूर्वी उ.प्र. में धूम धाम के साथ मनाए जाने वाले महापर्व डाला छठ के अवसर पर आज गाजीपुर के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। तीन दिवसीय इस महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाओ और श्रद्धालुओं ने अस्तगामी सूर्यदेव को अर्ध्य देकर उपवास शुरू किया। इस मौके पर छठी मइया और सूर्य देव की पूरे विधि विधान के साथ पारम्परिक तरीके पूजा अर्चना की गई।

पूर्व पर्यटन मंत्री और जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने जिले के भदौरा इलाके में महापर्व मनाया। ओमप्रकाश सिंह ने अपने गांव सेवराई में परेमन शाह पोखरा पर अर्घ्‍य दिया। इस दौरान भारी भीड जमा रही। जमानिया विधायक ने महापर्व डाला छठ में पूरे विधि विधान के साथ शिरकत किया और लोगो को महापर्व की शुभकामनाएं दी।

धार्मिक मान्यता के अनुसार अस्तगामी सूर्य को गंगा जल और दूध का अर्पण कर श्रद्धालु और व्रती महिलाएं अपनी घर परिवार के सुख और शान्ति की कामना करती है। इसके बाद अगले दिन तक के लिए उनका उपवास शुरू हो जाता है। अगले दिन उदय होते सूर्य को अर्ध्य प्रदान कर इस महापर्व का समापन किया जाता है। डाला छठ के अवसर पर गाजीपुर में आज हजारों की श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं ने गंगातट पर पारम्परिक तरीके से ईख, सूप दवरा के साथ साथ विभिन्न प्रकार के प्रसाद चढ़ा कर पूजा अर्चना की।

शहर के ददरीघट, महादेवा घाट, पोस्ता घाट, चीतनाथ घाट समेत जिले के ग्रामीणांचलों के मोहम्मदाबाद घाट, सैदपुर के बुढेनाथ महादेव घाट समेत जिले के तमाम गंगाघाटों और अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया। सैदपुर नगर स्थित बुढ़ेनाथ महादेव घाट, पक्का घाट, रंग महल घाट, वराह रूप घाट आदि स्थानों पर छठ व्रती महिलाएं डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में बाजे गाजे के साथ पहुंची। यहां पहुंच कर छठ व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर की संध्याकालीन पूजा किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें