Breaking News

Foto

आईजी ने किया कोतवाली का निरीक्षण, दीपावली के मद्देनजर मुस्तैद रहेगी पुलिस

ग़ाज़ीपुर। कोतवाली का वाराणसी जोन के पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने निरीक्षण किया। एक दिन के दौरे पर ग़ाज़ीपुर पहुचे आईजी ने कोतवाली में सैनिक सम्मेलन किया। सम्मेलन में उन्होंने सभी अधिकारी व कर्मचारियो की समस्याओं को सुना। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भी मौजूद रहे। आईजी ने आइजीआरएस व जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्यवाही, हिस्ट्रीशीटर व टॉप टेन सूची में शामिल अपराधियों की निगरानी तथा छोटी सी छोटी घटनाओं पर भी गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश मातहतों को दिया। आईजी मोहित गुप्ता ने दौरे के दौरान कोतवाली थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, जनसुनवाई ,CCTNS, मेस, बैरक मलखान व शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया। इसी के साथ कोतवाली क्षेत्र के चौकीदारों को टॉर्च व साफा वितरण किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए आईजी जोन मोहित गुप्ता ने कहा कि थाना कोतवाली के निरीक्षण के लिए गाजीपुर आया हू। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी गई हैं। साथ ही आने वाले दीपावली पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले स्थानो पर, चौराहों पर और स्वर्ण आभूषण की दुकानों के आसपास पुलिस की विशेष मुस्तादी रहेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें