Breaking News

Foto

माननीयों की कलाई पर सजी राखी, दी त्यौहार की बधाई

ग़ाज़ीपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गाजीपुर में शहर से लेकर गांव तक उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी बहनों से राखी बंधवाकर त्योहार मनाया। जंगीपुर विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने अपनी बहन से कलाई पर राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। उन्होंने इस अवसर पर बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का सम्मान किया।

इसी तरह पूर्व मंत्री एवं जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने भी अपनी बहन से रक्षा सूत्र बंधवाकर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। गाजीपुर के विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी सुरक्षा का वचन दिया। त्योहार के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान उत्साह देखने को मिला। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर इस पावन पर्व को मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें