गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज/दिलदारनगर के चेयरमैन के आवास पर 26 जनवरी से 2 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन के कथावाचक विष्णुकान्त शास्त्री महाराज और कुलवंतमणि त्रिपाठी कथा का रसपान करा रहे हैं। इस कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, संस्कार और मानव मूल्यों पर प्रवचन दिए जा रहे हैं। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक बना हुआ है। आयोजन में परिवारजनों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ उठा रहे हैं। कथा का समापन 2 फरवरी को होगा, जिसके बाद बडी़ बाग स्थित एक मैरेज हॉल में भंडारे का आयोजन किया गया है। विद्यालय परिवार की ओर से चेयरमैन केपी. सिंह, वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, स्मिता सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, कविता सिंह और शालिनी सिंह ने श्रद्धालुओं से सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






