Breaking News

Foto

पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर को लगी गोली, चार गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर। थाना जंगीपुर व थाना कोतवाली पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा 04 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे से 01 शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल हो गया। जिनके कब्जे से 01 तमंचा, चोरी के दौरान प्रयोग में आने वाले उपकरण, जेवरात, कैश व अन्य वस्तु बरामद की गई। बताया कि थानाध्यक्ष जंगीपुर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस टीम के साथ ताजपुर मोड पर मौजूद थे। मुखबिर द्वारा कुछ संदिग्ध व्यक्तियों /नकबजनों की देवकठिया में बंद पड़े पुराने विद्यालय में मौजूद होने की सूचना प्राप्त हुई| इस सूचना पर थानाध्यक्ष जंगीपुर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय टीम मौके पर पहुंच कर उक्त व्यक्तियों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने जनपद ग़ाज़ीपुर के थाना जंगीपुर थाना कोतवाली व थाना शादियाबाद क्षेत्र में घूम घूमकर रेकी कर चोरी की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किए और उन्होंने बताया कि चोरी किया गया सारा माल तथा कुछ बेचे गए माल का पैसा तथा चोरी में प्राप्त कैश को हम लोगों आज ही बांटा है जोकि हमारे पास मौजूद है। तलाशी ली गई तो उक्त चारों के पास से कैश व जेवरात बरामद हुआ तथा उक्त में से एक अभियुक्त/नकबजन द्वारा मंदिर से चोरी किए गए घंटे को सामने ही मौजूद निर्माणधीन काशीराम आवास बिल्डिंग में बरामद करने की बात कही गई। तत्पश्चात इस बात पर विश्वास कर मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंच कर घंटे की बरामदगी की गई। इसी बीच दौरान गिरफ्तार विष्णु कश्यप द्वारा पास में पूर्व से छुपा कर रखे हुए अवैध असलहे को निकालकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिससे की पुलिस टीम में अफरातफरी मच गई। जिसका फायदा उठाकर बदमाश पास के खंडहर के पास की झाड़ी की ओर भागा। बदमाश द्वारा पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से लक्ष्य बनाकर पुनः फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यावाही में पुलिस द्वारा फायर किया गया तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी हैं, जिसको प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल ग़ाज़ीपुर भेजा गया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें