ग़ाज़ीपुर। विश्व योग दिवस के अवसर पर बलदेव श्रीधर नर्सिंग इंस्टिट्यूट योगाभ्यास किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर योग और प्राणायाम का महत्व भी बताया गया। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. वेदप्रकाश पांडेय ने कहा की आज की इस भागदौड़ भरी जीवनशैली में प्रकृति का वरदान है योग। आज के इस युग में जब हमारे पास अपने लिये भी समय नहीं है. प्रदूषण जैसे ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण आदि ने मानव जीवन को दूभर कर दिया है आये दिन नई-नई बिमारियां सामने आ रही है. ऐसे में योग ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा हम अपने जीवन में इन समस्याओं से काफी हद तक निजात पा सकते हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रीति सिंह, मोनिका, प्रीति पाल, करुणा सिंह, गोलू सिंह, सत्या, गायत्री, ममता आदि मौजूद रहे।
18 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






