गाजीपुर। जिले में युवा समाजसेवी सिद्धार्थ राय का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश का सर्वोच्च युवा सम्मान प्राप्त करने के बाद यह उनका पहला गृह जनपद आगमन था। स्वागत यात्रा नंदगंज से शुरू होकर ददरीघाट स्थित उनके आवास तक निकाली गई, जिसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में सिद्धार्थ राय ने अपने 18 वर्षों के सामाजिक जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि समाज के असहाय और निर्धन लोगों की सेवा ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी वे इसी तरह समाज सेवा में समर्पित रहेंगे। कार्यक्रम में पप्पू कुशवाहा, राजू यादव, संजय राम, बबलू बिंद, अमरेंद्र खरवार, सुभाष यादव समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। स्वागत समारोह के बाद एक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी लोगों ने प्रतिभाग किया।
21 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






