Breaking News

Foto

सपा सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने चढ़ाया घन्टा, मंदिरों में किया दर्शन पूजन

गाजीपुर। एक तरफ जहां सावन का महीना समाप्त होने वाला है वहीं दूसरी तरफ रविवार को सांसद अफजाल अंसारी ने विभिन्न मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन किया और क्षेत्रीय जनता से उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता और अफजाल अंसारी के समर्थक मौजूद रहे। सांसद अफजाल अंसारी आज करंडा क्षेत्र के परमेठ स्थित नवल नाथ बाबा के मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन करते हुए घंटा चढ़ाने का कार्य किया। इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी अपने समर्थकों के साथ शिवलिंग की पूजा करते देखे गए। मंदिर में कुछ देर तक दर्शन पूजन करने के बाद सांसद अफजाल अंसारी बयपुर स्थित गंगा बाबा आश्रम पहुंचे और वहां पर दर्शन करते हुए मौजूद स्थानीय लोगों से बातचीत की। इसके बाद सांसद अफजाल अंसारी का काफिला चोचकपुर स्थित मौनी बाबा धाम पहुंचा। जहां पर उन्होंने दर्शन पूजन के बाद धाम के महंत से मुलाकात की। सपा सांसद अफजाल अंसारी का सावन के महीने में क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन करना सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। आज सपा सांसद अफजाल अंसारी के साथ मुन्नन यादव, बलराम पटेल, शंभू यादव, प्रदीप यादव प्रधान, सरदार यादव, तीरथ यादव, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें