ग़ाज़ीपुर। सादात थानाक्षेत्र के बड़ागांव में दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं 3 साल के मासूम समेत कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों की शिनाख्त कर पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि आजमगढ़ के तरवां स्थित महुली कबूतरा गांव निवासी 30 वर्षीय नसीम पुत्र सलीम के बहन की शादी सैदपुर के कटघरा गांव में हुई थी। वो अपनी मां 42 वर्षीय आयशा व बहन के 3 साल के पुत्र व भाई 32 वर्षीय शाह आलम साथ बाइक से कटघरा स्थित अपनी बहन के घर आ रहा था। अभी वो बड़ागांव में पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। घटना में जहां नसीम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके साथ के बाकी सभी सहित अन्य में 50 वर्षीय कंचन देवी व उसके पति 55 वर्षीय गुड्डू शर्मा निवासी बरहट बरौली शादियाबाद भी बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं गुड्डू की बाइक पर मौजूद उनके चचेरे भाई दिनेश शर्मा निवासी बरौली सुल्तानसिंह शादियाबाद की भी मौत हो गई। उनके अलावा भी वहां से पैदल गुजर रहा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज हुई थी कि एक बाइक के धातु से बने पहिए के रिम तक टूट गए। वहीं दोनों बाइकों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसके बाद लोगों ने आनन फानन में सभी घायलों को मिर्जापुर पीएचसी भेजा, वहीं दो मृतकों को सैदपुर सीएचसी भेजा गया, वहीं नसीम व दिनेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया।
17 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






