Breaking News

Foto

अपर कृषि निदेशक ने गाजीपुर का किया दौरा

ग़ाज़ीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में आर०के० सिंह, अपर कृषि निदेशक (प्रसार), कृषि भवन, लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर का भ्रमण किया गया। उनके द्वारा जनपद के समस्त ए०टी०एम० व बी०टी०एम० के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में निर्देशित किया गया कि सरकार के मंशा के अनुरूप दी गयी कार्ययोजना के अनुसार कृषक हित में कार्य करे। उनके द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि फार्म स्कूल, फार्मर ट्रेनिंग, प्रदर्शन, समूह दक्षता-क्षमता, फूड सेक्योरिटी ग्रुप, कृषक पुरस्कर विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठी एवं मेला शासन द्वारा दिये गये कार्ययोजना के अनुसार ससमय क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करे।

क्षेत्र में कराये गये समस्त कार्यों का विवरण अपने रजिस्टर में प्रत्येक दिन अंकित करेगे। विभाग द्वारा समय-समय पर ए०टी०एन०-बी०टी०एन० को आदेश एवं निर्देश जारी कर कार्य को ससमय पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया जाये। सभी प्रकार के प्रदर्शन का क्राप कटिंग अवश्य कराये तथा रिपोर्ट 30 नवम्बर तक शासन को भेज दिया जाये। कार्यालय के समस्त पटल सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की गयी तथा प्रगति के बारे में जानकारी ली गयी। उनके द्वारा इरिसन फार्मर प्रोड्‌यूसर कम्पनी, छावनी लाइन का भ्रमण किया गया एवं निर्देशित किया गया कि इनको जो फार्म मशीनरी बैंक प्राप्त हुआ है उसका लाभ एफ०पी०ओं के सदस्यों को बाजार से 20 प्रतिशत कम दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाये, इस पर निदेशक सुनील कुशवाहा द्वारा बताया गया कि एफ०पी०ओ० के सदस्यों को बाजार मूल्य से कम दर पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराये जा रहे है।

श्री कुशवाहा द्वारा रोपित सेब के बगीचे एवं थ्रेसिंग फ्लोर का भी भ्रमण किया गया। भ्रमण के कड़ी में कृषि विज्ञान केन्द्र, पी०जी० कालेज, गाजीपुर का निरीक्षण किया गया तथा कृषक हित में किये जा रहे तकनीकी विधियों को कृषकों तक पहुंचाने हेतु किये जा प्रयासों की जानकारी ली गयी और अन्त में सहकारी समिति फत्तेउल्लहपुर, सदर गाजीपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के वहां उपलब्ध उर्वरक के स्टाक की जानकारी ली गयी तथा वहां उपस्थित कृषकों से उर्वरक की बिक्री दर के बारे में भी जाना गया एवं निर्देशित किया गया कि कृषकों को उनकी जोत बही के अनुसार उर्वरक का वितरण करे एवं उर्वरक का वितरण पास मशीन से किया जाय। निरीक्षण एवं भ्रमण के समय शैलेन्द्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल, वाराणसी, विजय कुमार, उप कृषि निदेशक व उमेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी भी उपस्थित थे।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें