ग़ाज़ीपुर। मंगलवार की देर रात नन्दगंज थाना क्षेत्र के नरायनपुर हाला गांव में एक युवक मनीष यादव पुत्र प्यारेलाल यादव की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक के चाचा मिश्रीलाल यादव ने तहरीर में बताया कि रात 1 बजे चारपाई पर सोया था उसी समय उसे एक विषैले सर्प ने पांव में काट लिया। काटने के बाद मनीष ने बताया कि उसे चक्कर आ रहा है। हमलोग आनन-फानन में उसको लेकर अस्पताल लाये जहां पर चिकित्सकों ने जांच के क्रम में मनीष को मृत घोषित कर दिया। मनीष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस बाबत थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर बुधवार को मृतक के चाचा ने दी। आवश्यक कार्यवाही के बाद लाश को जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






