गाजीपुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के आगामी महाधिवेशन की तैयारियां तेज हो गई है। इसके बाबत एसोसिएशन की एक बैठक जिला मुख्यालय स्थित पीडब्लूडी जेइ संघ भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन 13 नवंबर को जिला पंचायत सभागार में होगा। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष अमर नाथ यादव, महामंत्री ओपी त्रिपाठी सहित समीपवर्ती जनपदों के मंडलीय एवं जनपदीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने कहा कि उक्त अधिवेशन के शुभारंभ के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनपदीय अधिकारियों से मिलकर अनुरोध किया जायेगा। जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने एसोसिएशन के समस्त सदस्यों से अधिवेशन से पूर्व सदस्यता अभियान शुरू कर भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी सदस्यों अधिवेशन शुल्क अविलंब जमा करने की अपील की। बैठक में जनपद के हास्य कवि विजय कुमार मधुरेश, दिनेश चंद्र शर्मा, अमर नाथ तिवारी अमर ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। मुख्य रूप से शिव शंकर यादव, राम वृक्ष यादव, बाल कृष्ण यादव, डा पारस नाथ सिंह, अमेरिका यादव, गोपाल पाण्डेय, डा दीना नाथ चतुर्वेदी, बरमेश्वर उपाध्याय, डा दिनेश कुमार सिंह, डा सुग्रीव सिंह, राम अवध यादव, रामू यादव, अवधेश श्रीवास्तव, धर्म देव यादव, रमा शंकर लाल, अनूप सिन्हा, पारस राय, राज किशोर सिंह, चंद्रिका राम, मुन्ना मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
19 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






