Breaking News

Foto

गाज़ीपुर के अमित राय बने मास्टर भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम का कोच, संजीव सिंह टीम मैनेजर

ग़ाज़ीपुर। दोहा-कतर में होने वाली एशियन मास्टर्स वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा दिल्ली में की गई। गाजीपुर के अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर और नेशनल रेफरी अमित राय रिंकू को टीम का कोच नियुक्त किया गया है। साथ ही, गाजीपुर के प्रसिद्ध क्रिकेटर संजीव सिंह बॉबी को टीम मैनेजर बनाया गया है। प्रतियोगिता 27 से 31 मई 2025 तक रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित की जाएगी। यह पहला मौका है जब एक ही जनपद के दो खिलाड़ियों को एशियन चैंपियनशिप में इतनी महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। अमित राय का खेल करियर शानदार रहा है। उन्होंने 1997 में हंगरी में आयोजित जूनियर विश्व पावरलिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वे वर्तमान में प्रदेश स्तर पर कई पदों पर कार्यरत हैं। गाजीपुर में पावरलिफ्टिंग और वेटलिफ्टिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन भी कर चुके हैं। इंडियन मास्टर्स वेटलिफ्टिंग संघ ने दोनों खिलाड़ियों के अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल जगत की हस्तियों ने दोनों को बधाई दी है। संदीप अग्रवाल, विनय सिंह, महेश प्रताप सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा, संजय राय, पुनीत सिंघल डॉ चंद्रभान चौबे, शमशेर खान, सरवर डेजी, रामप्रवेश कुशवाहा तथा ओलम्पिक एसोसिएशन के पदाधिकारी चेयरमैन पंकज सिंह चंचल, मनोज सिंह, मोहित श्रीवास्तव, नवीन सिंह, अमित सैनी, अमित सिंह, प्रशांत राय, समीर राय, प्रशांत राय भीम, समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह,नअजय शास्त्री, प्रांशु राय, लइक अहमद नासिर समेत कई गणमान्य लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें