ग़ाज़ीपुर। करण्डा ब्लाक के लीलापुर गंगा घाट पर नए बने अंत्येष्ठि स्थल का प्रधान संगठन ने उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। ग्राम सभा सिकंदरपुर के अमवा गांव निवासी स्व प्रमिला का दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि पति मुखराम ने दिया। मौके पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र दिया गया। अंत्येष्ठि स्थल की अनुमानित लागत 24 लाख 11 हजार छः सौ चालीस रुपया है। इसमें लकड़ी घर, आफिस, शांति स्थल,शव दाह स्थल, हैंडपंप, शौचालय, बाउंड्री वाल का निर्माण कराया गया है। दाह स्थल पर एक साथ दो शवों का अंतिम संस्कार किया जा सकता है। प्रधान संगठन में शामिल ग्राम प्रधान राजेश सिंह गुड्डू ने बताया कि वर्षा व बाढ़ के सीजन में जलते शव के भीगने की आशंका बनी रहती है। छत युक्त दाह स्थल का निर्माण होने से इस आशंका से मुक्ति मिली। इस मौके पर प्रधान मनोज यादव, बंशी राम, करुणानिधि यादव, तुलसी बिंद सर्वचंद्र, अशोक, प्रेम गौतम, दीपक आदि लोग मौजूद रहे।
19 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






