ग़ाज़ीपुर। सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां गाजीपुर ने सी.बी.एस.ई.द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. क्लस्टर 2025 में दो पदक जीतने में सफलता हासिल किया। 100x4 मीटर रिले रेस में, 14 वर्ष आयु वर्ग में विद्यालय के छात्रों ने रजत पदक और 17 वर्ष आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। रजत पदक विजेता छात्रों में विशाल यादव, आयुष कुमार सिंह,अमन सिंह, अभिषेक यादव और श्लोक जितेन्द्र सिंह हैं । कांस्य पदक विजेता छात्रों में मनीष यादव, ऋषिकांत सिंह यादव,आशीष सिंह यादव, विवेक सिंह यादव और अखिलेश सिंह यादव हैं । इसके अतिरिक्त विद्यालय के छात्र संस्कार राय ने आर्चरी में नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। उक्त छात्रों को विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय में हर्षोल्लास का वातावरण है । विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्राइमरी विंग की प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह और समस्त शिक्षकों ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






