गाजीपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत का मामला प्रकाश में आया है। हादसा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गौसपुर इलाके में हुआ। मृतक शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मूलतः मोहम्मदाबाद क्षेत्र के कनुआन गांव के रहने वाले संजय राय बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी संजय राय को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने गाजीपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने संजय राय को मृत घोषित कर दिया। मृतक शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। मोहम्मदाबाद कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
20 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






