Breaking News

Foto

मुहम्मदाबाद में जीएसटी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद नगर के तहसील मुख्यालय स्थित शहीद पार्क परिसर में भाजपा की ओर से मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व शयामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशील उपाध्याय ने सरकार के इस निर्णय से होने वाले लाभ के बारे में व्यापारियों को जानकारी दी। अभिनव सिन्हा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार व्यापारी हित में लगातार कार्य कर रही है। नवरात्रि दशहरा से पूर्व जीएसटी घटाकर सरकार ने जो तोहफा दिया है, उसका लाभ व्यापारियों को हमेशा मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को जीएसटी को लेकर कोई कठिनाई है, तो संबंधित विभाग के अधिकारी से बात कर लें। भाजपा नेता पीयूष राय ने कहा कि 2014 से पहले भारत को गांव, गरीब और सपेरों का देश कहा जाता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास की नीति से भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा दीपू,विशुनदयाल गुप्ता,विनोद अग्रवाल,वीरंद्र राय,पीयूष राय,ब्लाक प्रमुख अवधेश राय,मनोज राय,सत्येंद्र राम,आलोक शर्मा,सुरेश गिरि,शिवानंद गुप्ता,कृपाशंकर राय,ओमप्रकाश उपाध्याय,मुहम्मद तनहाई खां,अभय वर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेंद्र त्रिपाठी व संचालन रामजी गिरि ने किया। आगंतुकों का स्वागत संयोजक ओमप्रकाश गिरि व आभार शशांक राय ने ज्ञापित किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें