Breaking News

Foto

चित्रकला कार्यशाला का आयोजन

ग़ाज़ीपुर में कला गुरु स्व0 डॉ. राज कुमार सिंह की 47 वीं जयंती पर सम्भावना कला मंच के तत्वाधान में कला-सूत्रम् आर्ट स्टूडियो, वाराणसी के द्वारा "कला-लोक" एक दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके शिष्यों ने कैनवास पर अपने मनोभावों को चित्र के माध्यम से उतारकर अपने कला गुरु को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश कुमार यादव प्रधानाचार्य, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज और विशिष्ट अतिथि मोती प्रधान, अमर नाथ तिवारी ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती एवं कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्जवलित करके किया। इस कार्यशाला के आयोजन कला-सूत्रम् आर्ट स्टूडियो के निर्देशक सुधीर सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए स्व. राज कुमार सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. राज कुमार सिंह एक ऐसे कला गुरु थे जिन्होंने अपने इस गाज़ीपुर और आस पास की जगहों पर चित्र कला के प्रति एक क्रांति के रूप में अलख जलाया। जिनके शिष्य आज देश विदेशों में कला के क्षेत्र में कोई शिक्षक, कोई प्रोफेसर तो कोई स्वतंत्र कलाकार के रूप में कार्य कर रहे हैं और डॉ. सिंह के द्वारा कला रूपी दीप के प्रकाश को और प्रकाशित कर रहे हैं। इस कार्यशाला में डॉ. आशीष गुप्त, वरुण मौर्य (आसाम), मीरा वर्मा, चन्दन यादव, शिवांशी शर्मा, अंजलि विश्वकर्मा, रीति सिंह, नर्मदा शर्मा ( डॉ. एम ए अंसारी इंटर कालेज), अंकिता विश्वकर्मा (महिला महाविद्यालय), सेजल भारती (सर्वोदय इंटर कॉलेज, खरड़ीहाँ), सत्यम मौर्य, मनीष वर्मा (BHU) वाराणसी, प्रिया मौर्य मऊ, हर्ष शर्मा (क्विंस कालेज, वाराणसी), उत्कर्ष सिंह (शाह फैज पब्लिक स्कूल) आदि ने प्रतिभाग किया। इस कार्यशाला में राजीव कुमार, डॉ. सूर्यनाथ पाण्डेय, श्रीराम सिंहासन कुशवाहा, चंद्र प्रकाश शर्मा, सच्चिदानंद यादव, सिनोध कुमार, पंकज शर्मा आदि ने अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम में प्रभाकर त्रिपाठी, रंजीत कुमार भारती, बालेश्वर राव, कार्तिकेय यादव, प्रभात सिंह, नवीन सिंह, अमरदीप पांडेय, कान्हा सिंह आदि मौजूद रहें।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें