गाजीपुर के सीमावर्ती इलाके के केसरुवा, धुस्का, गायघाट, कर्महरी घरोहिया समेत कई गांव कर्मनाशा के कहर का शिकार है। ऐसे में जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने इन गांवो का दौरा किया और पीड़ितों का हाल जाना। नाव से बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर उन्होने बताया कि बाढ़ के चलते काफी लोग प्रभावित है जिनकी मदद के हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। गहमर भतौरा मार्ग भी जलमग्न हो गया था, जिसका जायजा लेने पहुंचे मन्नू सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया और कहा कि प्रशासन चिन्हित कर के प्रत्येक पीड़ित को राहत पहुंचाये। इस दौरान अजीत यादव, पूर्व प्रधान सरफराज खान, पूर्व प्रधान कामरान खान, मुन्ना सिंह, विकास सिंह, अनिल यादव समेत तमाम लोग मौजूद। कर्मनाशा नदी मे आयी बाढ़ गाजीपुर के जमानिया और सेवराई तहसील के कई गांव मे मुसीबत का सबब बनी हुयी है। इस बाढ़ से क्षेत्र के तमाम गांव प्रभावित है। गाजीपुर मे गंगा पार स्थित जमानिया और सेवराई तहसील की सीमा पर बिहार प्रांत का कैमूर और भभुआ जिला कर्मनाशा नदी से सटा हुआ है,जबकि यू.पी. का गाजीपुर और चन्दौली इस नदी को छूता है। यू.पी.-बिहार के इस सीमावर्ती क्षेत्र के देवैथा चित्रकोनी मे दुर्गावती और कर्मनाशा नदी का संगम होता है। बांध से छोड़े गये पानी से उफनाती कर्मनाशा ने इस इलाके के लोगो को परेशान कर दिया। खेत नदी मे समा गये है।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






