गाजीपुर। जिले के गहमर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बारा गांव में अपनी दादी के दशकर्म कराने गए दो किशोर गंगा नदी के गहरे पानी में डूब गए। फिलहाल गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। बताते चले कि गांव निवासी अनिल शर्मा व वीरेन्द्र शर्मा दोनों खास भाई ही है।उनकी माता का देहांत विगत तीन दिनों पूर्व ही हुआ था और परिजन समेत पूरे परिवार के लोग गंगा किनारे स्नान करके दशकर्म की क्रिया रोजाना करनें जाते रहे। आज सभी स्नान करने वाले ही थे कि दोनों बच्चे को डूबते हुए देखकर वीरेन्द्र भी कूद गए परंतु बच्चों को बचाने में असफल रहा। बच्चों को न बचाने का मलाल करता रहा।यह खबर पूरे गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ गंगा के तट पर पहुंच गई। ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने का प्रयास किया गया परंतु कोई कामयाबी नहीं मिली। सूचना पर मौके पर पहुचे एसडीएम संजय यादव ने बताया कि गोताखोर टीम निकल गई है। खबर लिखे जाने तक ग्राम प्रधान आज़ाद खान और समाजसेवी अनिल यादव द्वारा स्थानीय गोताखोर को बुलाकर शव खोजने का प्रयास किया गया। परंतु कोई सफलता नहीं मिली।परिजनों का रो रो रोकर बुरा हाल है।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






