Breaking News

Foto

प्रदेश में जगह जगह रोके गए महाकुंभ श्रद्धालुओं की समुचित व्यवस्था करें सरकार- ओमप्रकाश

ग़ाज़ीपुर। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत के बाद विपक्ष के नेताओं की बयानबाजी जारी है।जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि महाकुंभ की घटना दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना के बाद श्रद्धालुओं के प्रयागराज में प्रवेश पर रोक लगा दीं गई हैं। ग़ाज़ीपुर, पूर्वांचल समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासन ने श्रद्धालुओं को रोक दिया है, जिससे हजारों परिवार, जिनमें महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं, ये लोग सड़कों पर बिना भोजन, पानी और आश्रय के फंसे हुए हैं। कहा कि हम समझते हैं कि यह प्रतिबंध भगदड़ की स्थिति को रोकने के लिए लगाया गया होगा, लेकिन लोगों को इस तरह दयनीय स्थिति में छोड़ देना अमानवीय है।

विधायक ओमप्रकाश सिंह ने प्रभावित लोगों के लिए ठहरने, भोजन, पानी और दूध, आदि की व्यवस्था करने की सरकार से मांग की है। कहा कि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति केवल एक मानवीय कर्तव्य हीं नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार भी हैं।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें