गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के बड़सरा चौकी अंतर्गत धरम्मरपुर ऊपरवार गांव के पास गाजीपुर-चौचकपुर मार्ग पर एक सड़क हादसे में चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक बालक की पहचान स्थानीय निवासी संजय यादव के चार वर्षीय पुत्र अर्पित यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अर्पित खेलते हुए सड़क के पास पहुंच गया था, तभी वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अर्पित को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






