ग़ाज़ीपुर। मरदह थाना के दुर्खुशी गांव निवासी स्वामीनाथ गिरी उम्र 70 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। रविवार की रात्रि में स्वामीनाथ गिरी बगल के गांव भोजन करने गए थे वहां से बाइक से घर लौट रहे थे। महाहर धाम चौराहे के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। अचेत अवस्था मे सड़क पर गिरने की सूचना पर पहुँचे ग्रामीण उन्हें उपचार हेतु मरदह सीएचसी ले जा रहे थे रास्ते मे उनकी मृत्यु हो गयी। यह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे भाजपा के संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। उनकी मृत्यु की सूचना से गांव में शोक की लहर वयाप्त है।
19 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






