गाजीपुर। एक देशी शराब की दुकान के सेल्समैन की हत्या कर दी गई है। उसका शव सदर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव में झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस को शव के पास खून से सना एक पत्थर भी मिला है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि सेल्समैन की हत्या पत्थर से मारकर की गई है।
मृतक की पहचान चंदौली जिले के निवासी राजकुमार जायसवाल के रूप में हुई है। वह गाजीपुर के डिलिया गांव में एक देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन के तौर पर काम करता था।
आज दोपहर उसका शव गांव की झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।






