ग़ाज़ीपुर।- इस समय चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा में "स्वच्छता ही सेवा" में सफाई को लेकर जनमानस को जागरूक करने के साथ ही गाँवो को पूरी तरह चमकाने में पंचायत विभाग के सर्फाइकर्मी जोरशोर से जुटे हैं। झाड़ियों व सार्वजनिक स्थान पर गंदगी की सफाई कर उसे स्वच्छ बनाने का कार्य तेज हो गया है। इसके साथ ही स्वच्छता अपनाने व उससे होने वाले फायदे को लेकर गोष्ठी का आयोजन कर गांव-गांव लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को सादात विकास खंड के ग्राम सभा जगदीशपुर में सफाई अभियान चलाया गया। यहां सफाई कर्मियों का पूरा जोर सार्वजनिक स्थलों की सफाई का दिखा। लेकिन गाँव में तैनात दोनों सफाईकर्मी नदारद रहे। पूछने पर अन्य सफाईकर्मियों ने बताया कि जगदीशपुर गाँव में तैनात सफाईकर्मी कभी भी किसी टोली में काम करने नहीं जाते हैं। आज खुद उनके तैनाती वाले गाँव जगदीशपुर में सारे सफाईकर्मी मौजूद हैं लेकिन ये लोग नहीं है। ग्रामीणों ने भी कहा कि गाँव में तैनात सफाईकर्मी कभी नहीं आते जबकि इनकी उपस्थिति बायोमेट्रिक ली जाती है। इसके बावजूद सफाईकर्मी नहीं आते।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






