गाजीपुर। सादात पुलिस टीम ने दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप में दर्ज एक मामले में कथित मृतका को सकुशल जिंदा बरामद किया है। यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत की गई। पुलिस ने महिला को बरहेता पुल के पास से बरामद किया। यह मामला 3 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया था। वादिनी राजवंती देवी, पत्नी स्वर्गीय रामजी दास, निवासी ग्राम बरहपार भोजूराय, थाना सादात, जनपद गाजीपुर ने अपनी बेटी (काल्पनिक नाम रुचि) के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने और शव गायब करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में धारा 191(2), 85, 80(2), 238, 352, 3/4 डीपी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी सैदपुर, गाजीपुर द्वारा की गई। इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों और साक्ष्य संकलन के दौरान पता चला कि वादिनी की बेटी रुचि जीवित है और वर्तमान में मध्य प्रदेश के ग्वालियर प्रांत में रह रही है। पीड़िता की बरामदगी के लिए क्षेत्राधिकारी सैदपुर ने थाना सादात से एक पुलिस टीम का गठन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उच्चाधिकारियों से गैर-प्रांत जाने की अनुमति प्राप्त कर टीम को ग्वालियर रवाना किया गया। पतारसी-सुरागरसी के क्रम में जानकारी मिली कि पीड़िता ग्वालियर से सादात क्षेत्र की ओर आ रही है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर रुचि को 7 नवंबर को बरहेता पुल के पास, थाना सादात, गाजीपुर से सकुशल बरामद कर लिया। वादिनी को उसकी बेटी के जीवित और कुशल होने की सूचना दी गई। बरामद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। यदि झूठी घटना या संलिप्तता के साक्ष्य पाए जाते हैं, तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
23 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






