ग़ाज़ीपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अर्न्तगत माध्यमिक शिक्षा स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त, माध्यमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की प्रारम्भ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने फीता काटकर किया। अनुश्रवण समिति के सदस्य निर्णायक मण्डल के रूप में मौजूद रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में कुल 26 माध्यमिक विद्यालयों से 60 छात्र/छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमे निर्णायक मण्डल द्वारा कुल 03-03 जूनियर / सिनियर (प्रथम, द्वितीय, तृतीय) एवं 5-5 जूनियर/सिनियर सें सांत्वना पुरस्कार के लिए जनपद स्तर पर चयनित किया गया। जिसमे सुगंधा विश्वकर्मा, आर्चल निषाद राजकीय बालिका इण्टर कालेज, सैदपुर (प्रथम स्थान) और अंकित कुमार, अनुपदयाल सिद्धार्थ पब्लिक इण्टर कालेज, लक्ष्मी मौर्य नगर मोलनापुर (द्वितीय स्थान) जबकि खुशी गुप्ता, अंशिका कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज, महुआबाग (तृतीय स्थान) को जुनियर वर्ग से चयन किया गया। वही सीनियर वर्ग में रश्मि कुशवाहा, मुस्कान कुमारी, राजकीय बालिका इण्टर कालेज जमानियां (प्रथम स्थान) एवं खुशी कुशवाहा, प्रिति कुशवाहा अदर्श सेवा इण्टर कालेज नोनहरा, गाजीपुर (द्वितीय स्थान) जबकि सचिन कुशवाहा एम०ए०एच० इण्टर कालेज गाजीपुर (तृतीय) को जनपद की अनुश्रवण समिति द्वारा चयनित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर/सिनियर वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त चयनित छात्र/छात्रा मण्डल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
20 hours ago
खबर
सनबीम स्कूल महाराजगंज की कोऑर्डिनेटर सुभदा राय एजुकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित






