गाज़ीपुर। पुलिस ने बिजली के हाईटेंशन लाइन के तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी किए गए बिजली के अल्मुनियम तार बरामद हुए हैं। मालूम हो कि तार चोरी के मामले में स्थानीय जेई द्वारा नंदगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। थानाध्यक्ष थाना नन्दगंज कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ ग्राम पहलवानपुर में संदिग्ध व्यक्तियो एवं वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुँचकर नितिश कुमार बिन्द, हरिलाल बिन्द, राधेश्याम बिन्द, सूरज कुमार बिन्द और सदानन्द बिन्द को 10 बण्डल चोरी किये गये बिजली के एल्युमीनियम के तार, पिलास, वायर कटर मशीन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से महिन्द्रा टाटा मैजिक औऱ एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ। उक्त चोरी के सम्बन्ध में 16 सितम्बर को स्थानीय जेई मनोज कुमार पटेल ने नन्दगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था। पूछताछ में गिरफ्तार चोरो द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा 14/15सितम्बर की रात में यूनिक पब्लिक स्कूल सराय तलवी से ग्राम लक्ष्मणपुर नहर किनारे लगे बिजली के खम्भों से बिजली के एल्युमीनियम तार काटकर चुराये गए थे तथा दिनांक- 25/26 सितम्बर की रात में थाना क्षेत्र सैदपुर अन्तर्गत एक गाँव से भी कुछ बिजली के एल्युमीनियम के तार को काट कर चोरी करके लाये थे। जिन्हें इकठ्ठा करके हम लोग छिपाकर रखे थे। जिसे आज हम लोग पुलिस और लोगों से बच बचाकर बेचने के लिये ले ही जा रहे थे कि पकड लिए गए।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






