Breaking News

Foto

966 बकायेदारों ने कराया ओटीएस रजिस्ट्रेशन, जमा हुए 1.60 करोड़

गाजीपुर। एक तरफ जहां बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ मीटर रीडर्स द्वारा फर्जी बिल्डिंग के मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसे में फर्जी बिल बनाकर उपभोक्ताओं को गुमराह करने के मामले में 8 मीटर रीडर पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय आमघाट के अधिशाषी अभियंता आशीष शर्मा ने विद्युत वितरण उपखंड मुहम्मदाबाद क्षेत्र के 8 मीटर रीडर्स को मीटर रीडिंग के कार्य सही ढंग से न करने के कारण बिलिंग एजेंसी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि बिलिंग कार्यों में रुचि न लेने एवं उपभोक्ताओं का फर्जी बिल बनाने पर मीटर रीडरो को लगातार चेतावनी जारी करने पर भी कार्य में सुधार नहीं किया जा रहा था एवं लगातार गलत बिल बनाने की शिकायत प्राप्त हो रही है। गाजीपुर शहर एवं मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में मीटर रीडिंग का कार्य इन लोगो के द्वारा सही से नही किया जा रहा था। वही इन लोगो की शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा डिविजन ऑफिस में बार बार दिया जा रहा था एवं इन लोगो के द्वारा बिना प्रोब एवं ऑटोमेटिक रीडिंग से बिल बनाया जा रहा था, जो बिलिंग करने में घोर लापरवाही इन लोगो के द्वारा पिछले कई महीनों से किया जा रहा था। वही उन्होंने सभी मीटर रीडरों को अंतिम चेतावनी देते हुए बताया कि जो भी बिलिंग का टारगेट मिला है, 100% ओसीआर बिलिंग एवं प्रोब सक्सेज बिलिंग अनिवार्य रूप सभी लोग करे। अगर जो भी टेबल बिलिंग या फर्जी बिलिंग करेगा उसको तत्काल कार्यमुक्त करके एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना 15 दिसम्बर से लागू हो गई है। 17 दिसंबर तक गाजीपुर नगर खंड के अंतर्गत कुल 244 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराकर 40 लाख की धनराशि जमा कराई गई है। गाजीपुर जिले के अंर्तगत कुल 966 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण कराकर 1 करोड़ 60 लाख की धनराशि जमा कराई गई है। उपभोक्ताओं को बिल जमा कराने हेतु लगातार कैंप का किया जा रहा है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें