गाज़ीपुर। एक निर्माणाधीन सड़क पर सांड से टकराकर एक ऑटो पलट गया। जिसमें सवार बिहार के रहने वाले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सैदपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बिहार निवासी संजीत शर्मा (22) अपने बड़े भाई अमित शर्मा के साथ सैदपुर में रहकर मकान की दीवारों के डेकोरेशन का काम करता था। जिसके साथ गांव निवासी युवक संटु शर्मा भी रहता था। अमित कुछ दिनों पूर्व किसी काम से गांव गया हुआ था। बीते बुधवार की शाम को उसका भाई संजीत कैथवलिया गांव स्थित एक मकान में डेकोरेशन का काम करने के लिए संटु के साथ ऑटो से जा रहा था। रास्ते में सैदपुर सादात मार्ग पर डहन गांव के पास संजीत के टेंपो के सामने अचानक एक सांड आ गया। जिसके कारण अनियंत्रित होकर ऑटो निर्माणाधीन मार्ग के गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में संजीत के सर में गंभीर चोट आई। घटनास्थल से तत्काल उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया।
15 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






