गाजीपुर। बीच सड़क एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया।पति पत्नी के बीच झगड़े के चलते सड़क पर महिला ने जमकर ड्रामा किया। एसपी ऑफिस के सामने पति-पत्नी में जमकर झगड़ा हुआ। इस दौरान महिला का अपने ससुराल वालो से भी सड़क पर झगड़ा हुआ। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कचेहरी रोड का है। जहां बीच सड़क पति पत्नी भिड़ गए। सड़क पर ही दोनो में जमकर झगड़ा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि शहर के आलम पट्टी इलाके में रहने वाले अजीत की शादी मधु से हुई है। दोनों के बीच आये दिन झगड़े होते है। पति पत्नी के विवाद के बीच कुछ दिन पहले मधु ससुराल छोड़ कर किराये के मकान में रहने चली गयी। पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आज सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड पर पति पत्नी आमने सामने हुए तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बीच सड़क ही दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए भिड़ गए। बीच सड़क पति पत्नी के इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के लिए सड़क पर तमाशबीनो की भीड़ लग गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझा बुझा कर उनके घर भेजा।
18 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






