ग़ाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को ले रणनीति बनाते हुए भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। इस बाबत सपा के सदर विधानसभा की एक बैठक समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन बंशीबाजार पर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में हुई। सदर विधानसभा की बैठक में संगठन को अनुशासित एवं मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई। सदर विधायक जैकिशन साहू ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा बताई गई समस्याओं के बारे में बात की और समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है। भाजपा पूरे देश मे साम्प्रदायिकता का जहर फैला कर सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहती है। परंतु देश और प्रदेश की जनता इनके षडयंत्रो को अब अच्छे से समझ चुकी है। अब इनके झांसे में नही आने वाली है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से प्रदेश में खत्म हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर विजयी होगी। विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि विधानसभा के सभी कार्यकर्ता अनुशासित होकर आगामी चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और आने वाले दिनों में मतदाता सूची में छूटे नाम बढ़ाने और गलत नाम काटने में संगठन के सभी लोग लग जायेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ झूठ और प्रोपेगैंडा पर चल रही है। समाज का हर वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। नौकरी मांगने पर सरकार सिर्फ लाठी दे रही है। महंगाई भी अपने चरम सीमा पर है। बिजली के बिल के नाम पर लूट मची है। जनता पूरी तरह से इस सरकार से ऊब चुकी है और जनता 2027 में इनको हटा कर ही दम लेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अशोक बिन्द, रामबचन यादव, बलिराम यादव, परशुराम बिंद, जगत मोहन बिन्द, सूरज राम बिन्द, बृजदेव खरवार, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र यादव टिंकू, संतोष यादव, महेंद्र बिंद, शिशु यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, जोनल प्रभारी गोपाल यादव, उपाध्यक्ष प्रभुनाथ राम, रामदरस बनवासी, सचिव केदार पाल, सूरज खरवार, सतेंद्र बिन्द, रेहान इक़बाल सनी, राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
22 hours ago
खबर
पुलिस पर पथराव का मामला, डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण






