Breaking News

Foto

गंगा-जमुनी संस्‍कृति को कायम रखने में दें महत्‍वपूर्ण योगदान- मुकेश यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश यादव ने सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू और मुसलमान भारत माता की दोनों आंखें हैं।

यादव ने आजादी की लड़ाई में दोनों समुदायों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के विकास में भी दोनों समुदायों की अहम भूमिका रही है। सपा नेता ने होली, रमजान और ईद को प्रेम और भाईचारे का त्योहार बताया।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी त्योहार मिलजुलकर मनाएं। साथ ही उत्तर प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने में योगदान दें।

मुकेश यादव ने वोट बैंक की राजनीति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 'बांटो और राज करो' की नीति अपना रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही किसी के बहकावे में न आने और आपसी भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें