Breaking News

Foto

पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण की मॉकड्रिल

गाजीपुर। आगामी होली और रमजान-ईद त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के टाउन हॉल मैदान में बलवा और दंगा नियंत्रण की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में यह ड्रिल संपन्न हुई। इसमें क्षेत्राधिकारी नगर सुधाकर पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक लाइन और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय मौजूद रहे। पुलिस लाइन और कोतवाली की फोर्स ने भी ड्रिल में हिस्सा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को दंगा नियंत्रण के लिए आवश्यक शस्त्रों की जानकारी दी। उन्होंने शस्त्रों के प्रयोग का अभ्यास भी कराया। यह कवायद त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए की गई।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें