Breaking News

Foto

सेवानिवृत कर्मचारी एव पेंशनर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

गाजीपुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन जिला पंचायत सभागार में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलित करते हुए कर्मचारी नेता स्व. बीएन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर एसपी डा. इराज राजा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में वरिष्ठ नागरिकों हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रांतीय अध्यक्ष अमर नाथ यादव ने सरकार द्वारा सीनियर सिटीजन की पूर्व से मिल रही सुविधा को बहाल करने की मांग की। प्रांतीय महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने गाजीपुर के संगठन की कार्य प्रणाली की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा अस्सी वर्ष से अधिक उम्र के रिटायर कर्मचारियों एवं रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को भीं सम्मानित किया। अधिवेशन को मुख्य रूप से राजेश पाण्डेय, एनबी सिंह, बीएल कुशवाहा, ओपी त्रिपाठी, डा व्यास मुनि राय, शिव शंकर यादव, डा आरपी शर्मा, अमरनाथ तिवारी अमर, उग्रसेन सिंह, डीएन राय, अशोक कुमार, इं सुरेंद्र प्रताप, बैजनाथ तिवारी, डा सुग्रीव सिंह, डा पी एन,बरमेश्वर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने किया।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें