Breaking News

Foto

गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय अंतर स्कूल एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ

गाजीपुर। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अंतर्गत जिला स्तरीय अंतर स्कूल एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को नेहरू स्टेडियम के मैदान पर हुआ। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा, नरेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एमजेआरपी पब्लिक गाजीपुर के निदेशक राजेश कुशवाहा, डालिम्स गांधीनगर के निदेशक हर्ष राय, रिशु जालान सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानिया, सुरेन्द्र यादव रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, चंद्रशेखर सनशाइन स्कूल जमानिया इत्यादि स्कूल के निर्देशकों ने भाग लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 100मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले, शॉटपुट, लॉन्ग जंप आदि गेम्स का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। राजेश कुशवाहा ने बताया कि जिला स्तरीय अंतर स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के द्वारा विभिन्न खेलो का आयोजन पिछले 15 दिनों से चल रहा था। यह अपने आखिरी पड़ाव पर आज और कल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले भर के लगभग 20 से अधिक सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों डालिम्स गांधीनगर, सनशाइन स्कूल जमानिया, एमजेआरपी पब्लिक स्कूल गाज़ीपुर, शाह फैज पब्लिक स्कूल, डीडी पब्लिक स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल जमानिया, एस एस देव पब्लिक स्कूल, समता पब्लिक स्कूल, धनेश्वरी इंटरनेशनल स्कूल, क्रीसेंट कन्वेंट स्कूल, डिवाइन ग्लोबल स्कूल, मां शारदा पब्लिक स्कूल, ब्लूज्म एकेडमी, लालसा इंटरनेशनल स्कूल, एमजेआरपी एकेडमी तिवारीपुर, क्वालिटी एजुकेशन सेंटर उसियां, एस एस राम आचार्य पब्लिक स्कूल बीपीएम ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल रामदूत इंटरनेशनल स्कूल, इकरा मॉडल स्कूल आदि की टीमों ने प्रतिभाग किया है।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें