Breaking News

Foto

कॉमन सर्विस सेंटरों पर पीएम किसान उत्सव दिवस का सफल आयोजन

गाज़ीपुर। कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के क्रम में आज प्रदेश के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर "पीएम किसान उत्सव दिवस" का व्यापक एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, इसी क्रम में आज गाजीपुर जनपद के भी लगभग 600 सीएससी केंद्रों पर लाइव प्रसारण किया गया जिसमें लगभग 25000 किसानों ने प्रधानमंत्री का उदबोधन सुना। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित सीएससी केन्द्रों पर बड़ी संख्या में किसानों ने एकत्र होकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त जारी होने के ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। इस अवसर पर प्रत्येक सीएससी केन्द्र पर किसानों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण प्रदर्शित किया गया।सीएससी के जिलाप्रबंधक शिवा नंद ने बताया की इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिक मंत्रालय की संस्था भारत सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों का जनपद में क्रियान्वयन करती है। उसी क्रम में भारत सरकार के निर्देश के क्रम में आज ये सजीव प्रसारण जनपद के सभी न्यायपंचायत में करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। उसी क्रम में आज इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत बड़ी संख्या में पात्र किसानों ने अपने बैंक खातों में प्राप्त सम्मान निधि की राशि का सीएससी की स्वयं का एप्लीकेशन डिजी पे वेब के माध्यम से सुगमता से निकासी भी किया।इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हुई तथा किसानों को बैंक शाखाओं में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। जिला समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सीएससी केन्द्रों पर किसानों के साथ समूह फोटो एवं गतिविधियों का दस्तावेजीकरण कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रिपोर्टिंग हेतु अपलोड किया गया। सभी वीएलई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवाओं, वित्तीय समावेशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पीएम किसान उत्सव दिवस का यह आयोजन किसानों तक सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुँच एवं डिजिटल सेवा वितरण के प्रति सीएससी नेटवर्क की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। आज के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक पूर्ण करने में मिलिंद यादव,सत्यम चौरसिया,मनोज गुप्ता,दिलीप गुप्ता,शहजाद अंसारी,मुन्ना,सिद्धनाथ,एवं जनपद के सैकड़ों ग्राम स्तरीय उद्यमी ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई।


ज़रा इधर भी

अन्य खबरें